Transporting him to the hospital it was discovered that blood alcohol

कोविड के बाद, प्लाई-लैम ब्रांड का फोकस हाइजीन उत्पाद पर बढ़ा

March 5th 2020

कोविड 19 महामारी ने लोगों के जीने और रहन सहन के तरीके को बदल दिया है। लोग अब स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति अधिक सतर्क हो गए हैं। घर और ऑफिस में इसके प्रति कड़ी स्वछता अपना रहे हैं। फर्नीचर भी इंसानों की चैथी बुनियादी जरूरत है, इसलिए लोग अपने फर्नीचर के चयन में भी सावधानी बरत रहे हैं। गुड़गांव और नोएडा में फर्नीचर डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी पत्रिका द्वारा किए गए एक अध्ययन से पता चला है कि (यह सर्वे बिल्डरों के बीच और ऑफिसों में किया गया था, जहाँ नए घर की खरीद बिक्री होती है।) हाइजीन के लिए सस्ती पारंपरिक उपायों के बजाए बैक्टीरिया, वायरस, पोलूटेंट और धूलकण से निपटने वाले उत्पादों का उपयोग करना पसंद किया जा रहा है। जाहिर तौर पर भारतीय प्लाइवुड और डेकोरेटिव लैमिनेट कंपनियों ने वर्तमान चुनौतीपूर्ण समय की जरूरत को समझा है, और फर्नीचर के लिए प्रिवेंटिव हेल्थ फ्रेंडली मेटेरियल और बेहतर उत्पाद बनाने के लिए तेजी से प्रौद्योगिकी को अपना रही है।

आर्किटेक्ट, इंटीरियर डिजाइनर, फर्नीचर निर्माता और इन्फ्लुएन्सर कथित तौर पर कुछ भारतीय प्लाइवुड और लेमिनेट कंपनियों द्वारा किए गए हाल के प्रयासों से संतुष्ट हैं। हमारे अन्य पत्रिकाओं, सरफेस रिपोर्टर के साथ बातचीत के दौरान पता चला कि डिजाइनर कम्युनिटी सही ढंग से उत्पादित, स्वच्छ और स्वास्थ्य के अनुकूल उत्पादों की प्रतीक्षा में है, जैसे हाल ही में सेंचुरी प्लाइवुड द्वारा शुरू की गई, विरोकिल रेंज। आजकल एंटी-वायरस प्लाइवुड, एंटी वायरस लैमिनेट्स, एंटी बैक्टीरियल लैमिनेट्स, एंटी फंगल प्लाइवुड और लैमिनेट्स, जीरो एमिशन प्लाइवुड, कार्ब सर्टिफाइड प्लाइवुड और पैनल प्रोडक्ट्स आदि नए शब्द बन गए हैं, जिन्हें लोग सर्च कर रहे हैं और डिजाइनर भी इसको लेकर आशान्वित हैं। इन्फ्लुएंसर और ओईएम का कहना है कि ऐसे उत्पाद ग्राहकों को स्वास्थ्य के अनुकूल उत्पादों की सलाह देने में मदद करेंगे और इससे मेक इन इंडिया फर्नीचर के निर्यात में भी मदद मिलेगी।

हाल ही में सेंचुरी प्लाई ने एंटी वायरस प्लाइवुड और लैमिनेट्स विरोकिल को पेश की है, और कंपनी का दावा है कि यह अपनी सतह पर 99.99 फीसदी वायरस को मारता है। इस नैनो प्रौद्योगिकी आधारित उत्पाद के लिए उन्हें प्रमाण पत्र मिला है। इसी तरह ग्रीनलैम ने भी एंटीवायरस विशेषताओं वाले लैमिनेट्स विकसित किया है। नई फैसिलिटी के साथ, ग्रीनलैम सरफेस के संपर्क में आने वाले 99.99 फीसदी वायरस को निष्प्रभावी कर मार देगा। मेरिनो, स्टाइलम, आइका, डूरियन, डॉल्बी मीका आदि जैसे एक दर्जन से अधिक भारतीय लेमिनेट ब्रांडों का दावा है कि उनके लेमिनेट में एंटी-बैक्टीरियल विशेषताएं हैं। प्लाइवुड ब्रांड ग्रीनप्लाई ने भारत का पहला जीरो एमिशन प्लाइवुड लॉन्च किया है जो कार्ब सर्टिफिकेशन के साथ इन्टेरियर स्पेस में सुरक्षित एयर क्वालिटी प्रदान करता है। कई प्लाइवुड और लेमिनेट ब्रांड भविष्य में स्वच्छता और स्वास्थ्य के अनुकूल उत्पादों के लिए जोर शोर से काम कर रहे हैं।

Image
Ply Reporter
Plywood | Laminate | Hardware

The result is that one of the most protected people on the planet has caught a disease that has cured more than 1 million people worldwide, more than 200,000 of them in the United States.

PREVIOS POST
After Covid, Ply-Lam Segment Focuses on Hygiene Feature
NEXT POST
Phenol Prices Strengthen With Imposition Of Provisional A...